KBC वायरल वीडियो मामला ,भोपाल में कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी के अध्यक्ष के खिलाफ FIR

Dharmendra Choudhary
By -
0

भोपाल : इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को घोषणावीर, घोषणा मशीन बताया जा रहा है। क्या है पूरा मामला आइये जानते है। सोनी टीवी नेटवर्क के फेमस टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को झूठी घोषणा करना एवं घोषणा मशीन बताया जा रहा है। 

आइये जाने क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो क्लिप में टीवी शो होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा एक सवाल पूछा गया कि किस प्रदेश के मुख्यमंत्री को घोषणा मशीन के नाम से जाना जाता है। इसमें चार विकल्पों में एक नाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लिया गया और सही उत्तर बताया गया। इस वीडियो के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा मशीन के नाम से पुकारा जाता है। 

BJP के विधि प्रकोष्ठ की ओर से शिकायत की गई थी

BJP के विधि प्रकोष्ठ के श्री राहुल श्रीवास्तव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। BJP की तरफ से शिकायत में दावा किया गया है कि इस वायरल वीडियो के पीछे कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष श्री केके मिश्रा ने एक वीडियो वायरल किया है। जिसमे फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा पूछा गया कि किस प्रदेश के मुख्यमंत्री को घोषणा मशीन के नाम से जाना जाता है। इसमें चार विकल्पों में एक नाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लिया गया और सही उत्तर बताया गया। इस वीडियो के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा मशीन के नाम से पुकारा जाता है। BJP पार्टी की तरफ से दावा किया गया है कि ओरिजनल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है फर्जी तरीके से वीडियो को वायरल कर मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिस की है।

IPC की धारा 469, 500 के तफत FIR दर्ज

भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ की ओर से कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष श्री केके मिश्रा के खिलाफ भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच थाना में आईपीसी की धारा 469, 500 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। 





Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!